माइक्रो फाइनेंस एजेंटों पर महिलाओं को धमकाने और फर्जी दस्तावेज बनाकर लोन देने का आरोप, एफआईआर दर्ज
- By UP Samachaar Plus --
- Tuesday 15 Oct, 2024
- 1210
मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा
UP Samachar Plus
पुरन्दरपुर, महराजगंज। गरीब महिलाओं को कर्ज देकर वसूली के दौरान उत्पीड़न से जुड़े एक गंभीर मामले में थाना पुरन्दरपुर में माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के वसूली एजेंटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। ग्राम सभा मनिकौरा के ग्राम प्रधान की ओर से दर्ज इस एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि कई महिलाओं को फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी बनाकर माइक्रो फाइनेंस कंपनियों ने लोन दिया और अब वसूली के दौरान उन्हें धमकाया जा रहा है।
शिकायत में कहा गया है कि इन कंपनियों के एजेंटों, जिनमें आदर्श मिश्रा और रामेश्वर सहित कुछ अज्ञात एजेंट शामिल हैं, द्वारा किस्त न देने पर महिलाओं को गाली-गलौच की जा रही है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एफआईआर के अनुसार, विमला देवी (बन्धन बैंक), सुमन (आशीर्वाद बैंक), कविता (पिरामल बैंक), और अन्य कई महिलाओं ने विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से लोन लिया है, लेकिन अब उन्हें उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ता कौश पुत्र स्व. रामसमुझ की ओर से दर्ज की गई एफआईआर में भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 318(4), 336(3), 340(2), 352, और 351(3) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा है कि महिलाओं के उत्पीड़न की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

