चौक क्षेत्र में छेड़खानी का आरोप, महिला ने एसपी से की शिकायत
- By UP Samachaar Plus --
- Sunday 08 Feb, 2026
- 143
चौक, (महराजगंज )। चौक थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर जबरदस्ती छेड़खानी की और जान से मारने की धमकी भी दी।
महिला के अनुसार घटना के बाद जब उसका बेटा स्कूल से घर लौटा तो उसने पूरी आपबीती बताई। इसके बाद बेटे ने शोर मचाया, जिस पर आरोपी के परिजन मौके पर पहुंच गए और महिला के बेटे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
वहीं, इस मामले में चौक थाना प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मामला रास्ते में खड़ी मोटरसाइकिल को हटाने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। उन्होंने छेड़खानी के आरोप को निराधार बताया। थाना प्रभारी के अनुसार दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है और मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

