खोए फोन मिलते ही तो खुशी से झूम उठे लोग, सर्विलांस सेल ने बरामद किए 101 मोबाइल

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में जनपद पुलिस ने उल्लेखनीय कार्य करते हुए सर्विलांस सेल व CEIR पोर्टल की मदद से 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, IMEI नंबर आधारित ट्रैकिंग और आधुनिक तकनीकी संसाधनों के जरिए इन मोबाइलों को खोजा गया। गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। अपने खोए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखी और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया।

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सर्विलांस टीम की सराहना करते हुए कहा कि तकनीक आधारित पुलिसिंग के जरिए आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल थाने या सर्विलांस सेल में सूचना दें।

जांच में सामने आया कि अधिकांश मोबाइल भीड़भाड़ वाले बाजार, ट्रेन यात्रा, सार्वजनिक कार्यक्रमों, शादी समारोह और असावधानी के कारण गुम हुए थे। कई मामलों में मोबाइल जेब से गिर गए या वाहन यात्रा के दौरान छूट गए।

इस अभियान में सर्विलांस सेल के पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई, जिनकी सक्रियता से यह सफलता संभव हो सकी।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com