पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल
- By UP Samachaar Plus --
- Monday 29 Sep, 2025
- 209
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में चल रहे वांछित एवं वारण्टी गिरफ्तारी अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार को ग्राम धर्मोली के पास से एक वांछित अभियुक्त को दबोच लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान किशन अग्रहरी पुत्र मोहनलाल अग्रहरी निवासी नौतनवा, उम्र लगभग 26 वर्ष, के रूप में हुई है। वह थाना ठूठीबारी में पंजीकृत मु0अ0सं0 105/25 धारा 64(2)(m)/89/351(3) भा0न्या0सं0 व 5J(ii)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने नियमानुसार गिरफ्तारी कर अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु न्यायालय रवाना कर दिया जहां से आरपी को जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष महेन्द्र मिश्र, का0 मृत्युंजय तिवारी और का0 अनुप यादव शामिल
रहे।

