खुशखबरी, पेंशनर्स की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण 17 दिसंबर को जिलाधिकारी करेंगे बैठक

मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा 

UP Samachar Plus 

महराजगंज, 09 दिसंबर। पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 17 दिसंबर 2024 को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी, जिसमें पेंशनर्स से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों और आहरण-वितरण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विभाग से संबंधित पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही, उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि पेंशनर्स की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जा सके।

इस बैठक का उद्देश्य पेंशनर्स को राहत प्रदान करना और उनकी लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com