"ऑपरेशन वज्र" के तहत युवक गिरफ्तार, हथौड़ी और ताले समेत अन्य सामान बरामद
- By UP Samachaar Plus --
- Thursday 12 Dec, 2024
- 148
मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा
UP Samachar Plus
महराजगंज, 12 दिसंबर। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में चल रहे "ऑपरेशन वज्र" के तहत निचलौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने मंगलवार देर रात एक युवक को गिरफ्तार किया।
थाना निचलौल क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा संख्या 568/24 और 593/24 से संबंधित इस कार्रवाई में हरि सिंह (24 वर्ष), निवासी कृष्णा नगर वार्ड नंबर 12 को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक हथौड़ी, दो ब्लेड, एक सुम्मी, चार छोटे ताले, सात पायल, लोहे और पाइप के टुकड़े बरामद किया गया।
पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय भेजा जहां से जेल भेजा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि "ऑपरेशन वज्र" के तहत जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

