पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत निचलौल थाना क्षेत्र की घटना, कुशीनगर और महाराजगंज के हैं मृतक

मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा 

UP Samachar Plus 

महराजगंज, 19 जनवरी। जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत चमनगंज पुल से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस को गश्त के दौरान मिली जानकारी

निचलौल क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात गश्त पर निकली पुलिस टीम ने जंगल में एक पेड़ से टकराई क्षतिग्रस्त कार देखी। कार का नंबर UP 74D 7655 था। सूचना पर अन्य पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंचा।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक राजेश (23 वर्ष) पुत्र रामानंद महाराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के बजहां उर्फ अहिरौली गांव का है, जबकि अन्य दो कुशीनगर जिले के शोभित उर्फ कलुआ (30 वर्ष) पुत्र परमहंस, निवासी कोटवा बाजार, थाना नेबुआ नौरंगिया, जनपद कुशीनगर व देवानंद उर्फ लकड़ू (23 वर्ष) पुत्र विश्वकर्मा, निवासी भुजौली बाजार, थाना खड्डा, जनपद कुशीनगर के निवासी बताए जा रहे हैं।

कहीं तेज रफ्तार तो नहीं बनी हादसे की वजह

घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com