पिपरा सोनाड़ी में सड़क-नाली व सफाई व्यवस्था ठप, ग्राम प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

महराजगंज। मिठौरा ब्लॉक के पिपरा सोनाड़ी गांव में विकास कार्यों की बदहाल स्थिति को लेकर बुद्धवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने गांव में सड़क, नाली व सफाई व्यवस्था न होने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त होने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधानी का पांचवां वर्ष चल रहा है, लेकिन अब तक गांव में कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक सब जगह कीचड़ और गंदगी का ढेर है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को फिसलकर गिरने तक की नौबत आ जाती है। बार-बार शिकायतों के बावजूद ग्राम प्रधान की ओर से आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यहां है सबसे ज्यादा परेशानी

➡️सत‍ीश मास्टर के घर से कुलावा तक सड़क व नालियां पूरी तरह ध्वस्त

➡️मधुबनी सड़क से मार्कण्डेय चौधरी के घर तक कच्ची सड़क, नाली का गंदा पानी सड़क पर

➡️छोटका टोला में गंदगी का अम्बार, हैंडपंप सूखा, उपलब्ध हैंडपंप का पानी दूषित

➡️बेलास यादव के घर से आबादी तक सड़क कच्ची, पानी भराव और गंदगी से लोग त्रस्त

ग्रामीण अमरावती, मेढ़ाई, ओमप्रकाश, रिंकी देवी, रूखमणि देवी, सावित्री देवी, भानमती, अंजनी, धर्मावती देवी, माया देवी, राहुल, पिआरे, इंद्रसेन, अंकित, चन्नूल, रामवृक्ष गुप्ता, सगरुन निशा, उर्मिला देवी, गीता देवी, सुभाष प्रजापति, मंतीरा देवी, रंभा देवी, रितु समेत दर्जनों लोगों ने कहा कि यदि जल्द ही गांव में सड़क-नाली का निर्माण और सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो वे ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर भी आंदोलन करेंगे।

ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से गांव की समस्याओं का संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही की मांग की है।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com