महराजगंज में यातायात जागरूकता अभियान, रोडवेज चालकों का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण
- By UP Samachaar Plus --
- Monday 10 Nov, 2025
- 197
महराजगंज। यातायात माह नवंबर 2025 के तहत सोमवार को पुलिस ने नगर क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन और अपर एसपी सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात टीम ने अभियान चलाया।
बस स्टेशन पर ऑपरेशन कार-ओ-बार के तहत एआरएम रोडवेज की मौजूदगी में रोडवेज चालकों का ब्रेथ एनालाइजर से शराब सेवन परीक्षण किया गया। जांच के दौरान किसी भी चालक को नशे की हालत में नहीं पाया गया।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से कहा कि शराब या नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन न चलाएं और हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, जिससे सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

