14 ताइक्वांडो खिलाड़ियों को मिला ‘कलर बेल्ट प्रमोशन’ प्रमाण पत्र
- By UP Samachaar Plus --
- Thursday 19 Mar, 2026
- 169
महराजगंज। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित समारोह में ताइक्वांडो के 14 खिलाड़ियों को ‘कलर बेल्ट प्रमोशन’ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से जारी किए गए हैं। मुख्य अतिथि नेशनल रेफरी रिजवान अहमद फैजी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
बताया गया कि 21 दिसंबर को आयोजित परीक्षा में करीब 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था, जिनमें से 14 सफल हुए। व्हाइट से येलो बेल्ट में मोहम्मद जरयाब, साइशा राव, साइश राव, अनुष्का चौहान, सरस्वती मद्धेशिया, विराट सोनी, अर्पित गुप्ता और प्रगति सिंह सफल रहीं। वहीं येलो से ग्रीन बेल्ट में सत्यम मिश्रा, सिद्धिका चौहान, संध्या चौहान, जरीना खातून व कन्हैया शर्मा तथा ग्रीन से ग्रीन-1 बेल्ट में आगम्या सिंह ने सफलता पाई।
इस मौके पर रिजवान अहमद फैजी ने कहा कि खेल अनुशासन व आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी जुबेर अहमद, अरशद अली सहित अभिभावक सरफराज अहमद व लीलावती राव मौजूद रहे।


