सागौन के 23 पेड़ काट ले जाने का आरोप, पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग
- By UP Samachaar Plus --
- Saturday 21 Mar, 2026
- 106
महराजगंज। परसा मालिक थाना क्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी उजैल अहमद ने गांव के ही दो लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते उनके खेत में लगे सागौन के 23 पेड़ कटवाकर उठवा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, उनके खेत में कुल 26 सागौन के पेड़ थे, जिनमें से 23 पेड़ आरोपितों ने कटवा दिए।
उजैल अहमद का कहना है कि जब उन्हें पेड़ कटवाने की जानकारी मिली तो उन्होंने आरोपितों को फोन कर रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपितों ने खुद को थाने से अनुमति होने की बात कहते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। उस समय पीड़ित महराजगंज में होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच सके।
पीड़ित ने के अनुसार कि गांव पहुंचने पर खेत से हरे-भरे सागौन के पेड़ गायब मिले। घटना की सूचना डायल 112 पर भी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में पीड़ित ने परसा मालिक थाने में भी तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

