लाइन शिफ्टिंग के कारण रविवार को सात घंटे बिजली रहेगी बाधित
- By UP Samachaar Plus --
- Saturday 01 Aug, 2026
- 224
महराजगंज। 33 केवी आनंद नगर लाइन की शिफ्टिंग के कार्य के चलते रविवार, 2 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 33 केवी लाइन का शटडाउन रहेगा। इसके कारण शहर के कई प्रमुख फीडरों से होने वाली विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार शटडाउन के दौरान जिला अस्पताल, मुख्यालय, फरेंदा रोड, बैंक रोड, महुअवा तथा केएमसी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली से संबंधित सभी आवश्यक कार्य सुबह 10 बजे से पहले ही पूरा कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
विभाग ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

