
महराजगंज साइबर टीम की बड़ी कार्रवाई, आठ पीड़ितों के खाते में लौटाए 8.98 लाख रुपये
- By UP Samachaar Plus --
- Monday 04 Nov, 2024
- 341
मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा
UP Samachar Plus
महराजगंज: साइबर ठगी का शिकार बने आठ पीड़ितों को महराजगंज साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। साइबर अपराधियों द्वारा ठगे गए 8.98 लाख रुपये साइबर क्राइम थाना महराजगंज की टीम ने पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराए। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी अनुरुद्ध कुमार के पर्यवेक्षण में की गई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव के नेतृत्व में टीम ने ठगी से हुए नुकसान की भरपाई कराई।
पीड़ितों को साइबर ठगों ने सोशल मीडिया पर फर्जी लिंक के जरिए निशाना बनाया। फेक लिंक पर क्लिक करने से ठगों ने उनके व्यक्तिगत डेटा को हैक कर लिया, जिसके बाद ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से उनके खातों से बड़ी रकम उड़ा ली गई। इस प्रकार के साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिनके खिलाफ साइबर थाना महराजगंज सतर्कता से काम कर रहा है।
साइबर ठगी का शिकार बने इन पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पास शिकायत दर्ज कराई थी। टीम की त्वरित कार्रवाई के बाद इनकी रकम वापस उनके खाते में जमा कराई गई।
पीड़ितों का विवरण:
1. विद्यासागर प्रजापति (अमरूतिया टोला केवटहिया) - ₹3,77,000
2. पूजा चौबे (बरवाकला) - ₹1,00,000
3. कपिलदेव चौहान (बरगदवा राजा) - ₹15,000
4. संतोष गुप्ता (मोहन रोज, देवरिया) - ₹3,00,000
5. हरिओम कलम वर्मा (थाना निचलौल) - ₹27,000
6. इब्राहिम अली (परसियावुजुर्ग) - ₹11,000
7. रमेश प्रजापति (नेहरू नगर) - ₹35,000
8. नसीरून निशा (इमलिया) - ₹33,100
अपनी राशि वापस पाकर पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज और साइबर टीम का आभार व्यक्त किया। सभी ने टीम की तत्परता और सक्रियता की सराहना की।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव, क0आ0 ग्रेड-ए प्रफुल्ल कुमार यादव, हे0का0 आलोक पाण्डेय, हे0का0 कृष्ण कुमार, म0हे0का0 चन्द्रप्रभा वर्मा, का0 विशाल प्रजापति, और का0 लालबहादुर यादव ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
महराजगंज साइबर क्राइम टीम की यह कार्रवाई साइबर ठगों के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है, जो पीड़ितों को राहत देने और अपराधियों के मनोबल को तोड़ने में सहायक साबित हो रही है।