हटाए गए सदर कोतवाल निर्भय सिंह, सात थानाध्यक्ष बदले, धर्मेंद्र कुमार सिंह बने सदर कोतवाल
- By UP Samachaar Plus --
- Tuesday 15 Sep, 2026
- 620
महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। एक निरीक्षक समेत आठ पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें सात थानाध्यक्षों की तैनाती बदली गई है।
पनियरा के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह को निर्भय कुमार सिंह की जगह कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जनसुनवाई सेल में तैनात उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार सिंह को घुघली थाने की नई जिम्मेदारी दी गई है। मिठौरा चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह को कोल्हुई का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
कोल्हुई के थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह को पनियरा थाने की कमान सौंपी गई है। घुघली के थानाध्यक्ष सूरज कुमार को नौतनवा थाना भेजा गया है। सिंदुरिया के थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला को सोनौली का प्रभारी बनाया गया है। सोनौली के थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार मिश्रा को श्यामदेउरवा थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में ठूठीबारी थाने में तैनात उपनिरीक्षक अनूप तिवारी को सिंदुरिया का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नए दायित्वों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है।

