महराजगंज: यातायात माह के तहत निचलौल में स्कूली बसों की जांच, 14 वाहनों का चालान, 28,000 का जुर्माना
- By UP Samachaar Plus --
- Monday 11 Nov, 2024
- 355
मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा
UP Samachar Plus
महराजगंज, 11 नवंबर। यातायात माह नवंबर 2024 के तहत निचलौल कस्बे में यातायात पुलिस द्वारा स्कूल बसों की जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बसों के फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।
पुलिस टीम ने कुल 26 वाहनों की जांच की, जिसमें से 14 वाहनों को विभिन्न नियमों के उल्लंघन के कारण चेक किया गया और उनका चालान किया गया। जांच में पाया गया कि कई वाहन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेजों की कमी थी, जबकि कुछ वाहनों में सुरक्षा उपायों का अभाव था।
साथ ही, स्कूली बसों में आवश्यक सेफ्टी मेजर गैस किट और फर्स्ट एड बॉक्स की भी जांच की गई। वाहनों के चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सही गैस किट और पर्याप्त मात्रा में फर्स्ट एड बॉक्स रखने के लिए निर्देशित किया गया।
इस अभियान में यातायात प्रभारी अरुणेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस मौजूद रही। इस कार्रवाई के दौरान कुल 28,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस विभाग ने इस तरह के अभियान को लगातार जारी रखने की बात कही है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन हो।

