सदर विधायक की पहल पर 18 सड़कों की सौगात, क्षेत्रवासियों में हर्ष
- By UP Samachaar Plus --
- Tuesday 14 Jan, 2025
- 747
मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा
UP Samachar Plus
महराजगंज, 14 जनवरी। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के अथक प्रयास से सदर विधानसभा क्षेत्र को उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से 18 नई सड़कों की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के सहयोग से राज्य सड़क निधि 5054 योजना के अंतर्गत इन सड़कों के नव निर्माण कार्य की स्वीकृति वर्ष 2024-25 में प्राप्त हुई।
विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के कई गांवों और टोले को लाभ मिलेगा और आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजनाएं सदर क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी। क्षेत्रवासियों ने इन सड़कों की स्वीकृति पर हर्ष जताया और विधायक के प्रयासों की सराहना की।
ये सड़कें होंगी निर्माण के तहत शामिल
1. बरगदवा राज पंचायत भवन से वन टोला संपर्क मार्ग
2. दबौली फाटक से बलुआ संपर्क मार्ग
3. वार्ड नंबर 10 महुआवा में बिहारी के घर से सेमरहना सिवान तक
4. रमोहाली से राजी टोला संपर्क मार्ग
5. कटहरा से सौलहिया संपर्क मार्ग
6. घुघली-शिकारपुर मार्ग के बेलवा टीकर नहर से हरपुर महंत होते हुए पिपरा माइनर तक
7. पड़री खुर्द से पड़रिया टोला संपर्क मार्ग
8. मझौवा से छोटी गंडक नदी पुल तक
9. बसंतपुर में सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव के घर से नगर पुलिया होते हुए रेहाव तक
10. केवलपुर खुर्द से जिनवापुर संपर्क मार्ग
11. कटहरा में अफजल नगर टोला संपर्क मार्ग
12. कटहरा में बैजनाथपुर टोला संपर्क मार्ग
13. सरडीहा में NH-730 से आमतहा संपर्क मार्ग
14. बौलिया राजा छोटा टोला से सोनरा संपर्क मार्ग
15. बेलभरिया के विजय नगर टोला से बागापार पिच मार्ग
16. पतरेंगवा से सोनवाल संपर्क मार्ग
17. शीतलापुर से सिंदुरिया झंझनपुर मार्ग
18. NH-730 से महुआवा से डिहुलिया टोला संपर्क मार्ग
सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। खासकर किसानों, छात्रों और व्यापारियों को इसका सीधा लाभ होगा। सदर क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से इन सड़कों की आवश्यकता थी।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा, “ये सड़कें क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखेंगी। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के सहयोग से संभव हो पाया है। बहुप्रतीक्षित मार्गों के निर्माण से क्षेत्र के लोग खुश हैं।”

