पेशी के दौरान पुलिस को धक्का देकर भागा आरोपी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, जानिए पूरा मामला।

महराजगंज। पेशी के दौरान पुलिस हिरासत से फरार हुआ नाबालिग अपहरण का आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कोतवाली, श्यामदेउरवां पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को धरमौली नहर पुल के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी किशन साहनी निवासी कुंदरू, थाना कमांगंज, जनपद कुशीनगर बताया गया है। उसके खिलाफ श्यामदेउरवां थाने में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं, पोक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी को 28 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया था। इस घटना के बाद कोतवाली थाने में उसके खिलाफ धारा 262 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी।

करीब एक सप्ताह की तलाश के बाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान धरमौली नहर पुल के पास से आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com