सामाजिक समरसता रैली में ओमप्रकाश राजभर को काला झंडा दिखाया, एक युवक हिरासत में
- By UP Samachaar Plus --
- Monday 16 Mar, 2026
- 169
महराजगंज। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के महराजगंज आगमन पर रविवार को विरोध का मामला सामने आया। सामाजिक समरसता कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री को एक युवक ने काला झंडा दिखा दिया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने विरोध करने वाले युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया।
बताया जाता है कि जिले में आयोजित सामाजिक समरसता रैली में मंत्री राजभर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक ने काला झंडा दिखाकर विरोध दर्ज कराया। इससे कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजभर ने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज भी कई जातियां शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास से वंचित हैं। इन सभी को एक सूत्र में बांधकर उन्हें राजनीतिक हिस्सेदारी दिलाना, शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना उनका मुख्य उद्देश्य है।
पंचायत चुनाव के सवाल पर मंत्री ने कहा कि चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही होंगे। अप्रैल में मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाना है। उन्होंने कहा कि एसआईआर, बोर्ड परीक्षा और जनगणना को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई है, लेकिन पंचायत चुनाव समय से कराए जाएंगे।
वहीं, कांशीराम को भारत रत्न देने के सवाल पर उन्होंने कांग्रेस और सपा पर भी निशाना साधा। मंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब डॉ. भीमराव आंबेडकर को भी भारत रत्न नहीं दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा साहब को सदन में जीतकर आने नहीं दिया गया और वे मुस्लिम लीग के सहारे सदन में पहुंचे तथा कानून मंत्री बने। गठबंधन सरकार में भी उनकी कई बातें नहीं मानी गईं।
उन्होंने यह भी कहा कि जब कांग्रेस और सपा की मिली जुली सरकार थी तब कांशीराम को भारत रत्न देने क्यों नहीं दी

