एसपी सोमेंद्र मीना का हुआ तबादला, जानिए कौन हैं नए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ?

सोमेंद्र मीना का तबादला, प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

महराजगंज। प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी शक्ति मोहन अवस्थी को महराजगंज का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जिले के वर्तमान एसपी सोमेंद्र मीना का तबादला कर उन्हें दूसरे जनपद भेजा गया है।

जारी सूची के अनुसार प्रदेश में कुल करीब 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं।

कौन हैं शक्ति मोहन अवस्थी ?

लखनऊ निवासी शक्ति मोहन अवस्थी वर्ष 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी 2018 में 154वीं रैंक प्राप्त कर पुलिस सेवा में प्रवेश किया। सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा को चुना।

अवस्थी आजमगढ़ और मुरादाबाद में सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा नोएडा में एडिशनल डीसीपी के पद पर रहते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अनुभव हासिल किया है।

एसपी सोमेंद्र मीना का कार्यकाल 

महराजगंज में अपने कार्यकाल के दौरान आईपीएस सोमेंद्र मीना ने अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया। जनसुनवाई और त्वरित कार्रवाई के चलते उनकी कार्यशैली चर्चा में रही।

प्रशासनिक हलकों में इस तबादले को नियमित प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। नए एसपी से जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com