नवागत एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने संभाला कार्यभार, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर
- By UP Samachaar Plus --
- Tuesday 31 Mar, 2026
- 114
महराजगंज। जनपद में मंगलवार को नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली।
नवागत एसपी ने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर आमजन में सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से महिला सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को प्राथमिकता देने की बात कही।
उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जनता के साथ संवेदनशील और मित्रवत व्यवहार करें तथा शिकायतों का त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। एसपी ने कहा कि पुलिस-जन सहयोग से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

