गेट निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा—काम रुका, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

महराजगंज। सिसवा ब्लॉक के ग्राम रुद्रापुर में बन रहे प्रवेश द्वार (गेट) के निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फूट पड़ा। आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी कर गिट्टी की जगह घटिया ईंट सामग्री का इस्तेमाल कर ढलाई की जा रही थी। इसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान, सचिव और ठेकेदार की मिलीभगत से भ्रष्टाचार किया जा रहा है और गुणवत्ता विहीन निर्माण कराया जा रहा है। मामले में ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को लिखित शिकायत भी सौंपी है। बीडीओ ने बताया कि ग्राम “परफॉर्मेंस ग्रांट” में शामिल होने के कारण मामला जिला पंचायती राज अधिकारी को भेज दिया गया है, जहां से जांच कराई जाएगी।

वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है, शिकायत मिलने पर जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गांव के संतराज विश्वकर्मा, दीपक जायसवाल, नथुनी चौहान, जयप्रकाश सिंह, सूर्यदयाल सिंह, छोटू सिंह, उत्तम चौबे, मुमताज शाह, बलजीत गौंड, जितेंद्र गौंड, विजयी चौहान व पंकज यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने खुलकर विरोध जताया है।

इधर ग्राम प्रधान ने निर्माण से पल्ला झाड़ते हुए इसे ठेकेदार का कार्य बताया और अपनी भूमिका से इनकार किया। ग्राम सचिव अशोक कुमार पासवान का कहना है फिलहाल कार्य रूकवा दिया गया है संतोषजनक कार्य होने पर ही आगे कार्य होगी नहीं तो दूसरे ठेकेदार से कार्य कराया जाएगा। निर्माण कार्य की जांच जेई और एई करते हैं उसी आधार पर भुगतान होगा।  वहीं ठेकेदार ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं, जिसकी वजह से काम प्रभावित हो रहा है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदारों की लापरवाही पर पर्दा डाला जा रहा है? क्या ग्राम प्रधान और सचिव की कोई जवाबदेही नहीं बनती? या फिर ठेकेदार वाकई राजनीतिक खींचतान का शिकार है? फिलहाल, जांच के बाद ही सच्चाई सामने 


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com