यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड की तरह
- By UP Samachaar Plus --
- Tuesday 05 May, 2026
- 345
महराजगंज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था में अहम बदलाव किया है। अब तक उपभोक्ताओं को पहले रिचार्ज कर बिजली उपयोग करनी पड़ती थी, जिससे बार-बार रिचार्ज की परेशानी सामने आ रही थी। इसे देखते हुए योगी सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड की तरह काम करेंगे।
नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को हर महीने बिल जारी किया जाएगा, जिसे जमा करने के लिए 15 दिन का समय मिलेगा। इससे उपभोक्ताओं को भुगतान में सहूलियत होगी और अचानक बिजली कटने की समस्या भी कम होगी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से लाखों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा और बिजली व्यवस्था अधिक सुचारु बनेगी।
पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा था जिसमें स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी को लेकर भी लगातार शिकायतें आ रही थी जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्मार्ट मीटर की तुलना EVM से कर दी थी, यहां तक कह दी जब स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी आ सकती है तो EVM में क्यों नहीं ?
ऐसे में यह निर्णय उपभोक्ता हित में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

