पुलिस और राजस्व टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो ट्रैक्टर व लोडर ज़ब्त
- By UP Samachaar Plus --
- Tuesday 12 May, 2026
- 79
महराजगंज। अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। थाना पुरन्दरपुर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम झामट में छापेमारी कर अवैध खनन में लगे दो ट्रैक्टर और एक लोडर को कब्जे में ले लिया। कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार अभियान पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चलाया गया। पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने गांव में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मिट्टी खनन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी से लदी मिली, जबकि दूसरा ट्रैक्टर लोडर के साथ खनन कार्य में लगा था।
संयुक्त टीम ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना पुरन्दरपुर पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा खनन विभाग को भी रिपोर्ट भेज दी गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में अफरा-तफरी का माहौल है।
कार्रवाई में नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, राजस्व लेखपाल सूरज कुमार समेत थाना पुरन्दरपुर पुलिस टीम शामिल रही।


