प्रधान प्रतिनिधि का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने का दावा, जांच से पहले ही क्षेत्र में चर्चा तेज

महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रधान प्रतिनिधि का कथित आपत्तिजनक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। वायरल कंटेंट में प्रधान प्रतिनिधि को एक किशोरी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि यूपी समाचार प्लस वायरल वीडियो और फोटो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और तस्वीरों को लेकर गांव समेत आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वायरल सामग्री में कथित रूप से प्रधान प्रतिनिधि और एक किशोरी के बीच आपत्तिजनक गतिविधियां दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। वहीं प्रधान प्रतिनिधि ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताया है। उनका कहना है कि उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से इस तरह की सामग्री वायरल की जा रही है। प्रधान प्रतिनिधि ने उक्त वायरल वीडियो/फोटो को AI से बनाया बताया है। 

इस संबंध में श्यामदेउरवा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी तक मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है और न ही इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल वायरल वीडियो और तस्वीरों की पुष्टि नहीं हो पाई है और यूपी समाचार प्लस वायरल वीडियो और फोटो की पुष्टि नहीं करता है।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com