दिल्ली में छात्रों के मुद्दे पर सर्वजन हित पार्टी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
- By UP Samachaar Plus --
- Thursday 23 Jul, 2026
- 31
महराजगंज। अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी महराजगंज को ज्ञापन सौंपकर दिल्ली में छात्रों के साथ कथित रूप से हो रहे अन्याय पर चिंता व्यक्त की। ज्ञापन में छात्रों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए सरकार से आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि देश के अनेक युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं और उन्हें समय पर उचित अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। पार्टी ने इसे युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए सरकार से छात्रों एवं युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।
सर्वजन हित पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और उन्हें न्याय नहीं मिला, तो पार्टी छात्रों के समर्थन में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी के साथ रवि यादव, विशाल गुप्ता, अमरनाथ यादव, आदित्य पटेल, अमृत तिवारी, अभिषेक यादव, राकेश पांडेय तथा आर्यन चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।


