अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, तीन प्रमुख मांगें उठाईं

महराजगंज। अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने जिलाधिकारी महराजगंज को ज्ञापन सौंपकर जनपद से जुड़े तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि सदर विधानसभा क्षेत्र 318 की सीट लंबे समय से सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित नहीं रही है। पार्टी का कहना है कि यह सामान्य वर्ग के साथ भेदभाव को दर्शाता है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सदर विधानसभा 318 को सामान्य सीट घोषित किए जाने की मांग की है।

दूसरे बिंदु में सिसवा कस्बे में तहसील की स्थापना की मांग उठाई गई है। ज्ञापन के अनुसार, सिसवा प्रदेश के सबसे पुराने बाजारों में से एक है और यहां बड़ी आबादी निवास करती है। इसके बावजूद लंबे समय से मांग किए जाने के बाद भी यहां तहसील की स्थापना नहीं हो सकी है, जिससे सिसवा कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

तीसरे बिंदु में नगर पालिका परिषद महराजगंज क्षेत्र की जर्जर सड़कों और क्षतिग्रस्त नालियों का मुद्दा उठाया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि हल्की बारिश होने पर भी सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे आम लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। पार्टी ने जिलाधिकारी से नगर पालिका के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।

पार्टी ने जिलाधिकारी से जनहित से जुड़े इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com