नाबालिग से छेड़खानी व धमकी देने का आरोप, 58 वर्षीय आरोपित गिरफ्तार
- By UP Samachaar Plus --
- Tuesday 11 Aug, 2026
- 211
चौक (महराजगंज)। थाना चौक क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी और विरोध करने पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, एक महिला ने थाना चौक में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पांच अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे वह खेत में काम करने गई थी। काम करके घर लौटने पर उसने अपनी नाबालिग बेटी के साथ गांव निवासी नरेन्द्र गुप्ता को छेड़खानी करते देखा। विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी तथा मौके से फरार हो गया।
मामले में थाना चौक पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस टीम ने वांछित आरोपित नरेन्द्र गुप्ता (58) निवासी बसवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध थाना चौक में मुकदमा अपराध संख्या 136/2026 के तहत धारा 76, 65(1), 351(3) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपित को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजभान यादव और कांस्टेबल निरंजन शामिल रहे।


