महराजगंज के चार खंड विकास अधिकारियों का गैर जनपद तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती!
- By UP Samachaar Plus --
- Monday 16 Nov, 2026
- 473
महराजगंज। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश शासन ने खंड विकास अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। शासन द्वारा 15 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार महराजगंज में तैनात चार खंड विकास अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नई तैनाती दी गई है।
जारी आदेश के मुताबिक, महराजगंज के परतावल ब्लॉक के बीडीओ कृष्णकांत शुक्ला को बलिया, सिसवा ब्लॉक के बीडीओ अर्जुन प्रसाद चौधरी को अंबेडकर नगर, मिठौरा ब्लॉक के बीडीओ राहुल सागर को लखीमपुर खीरी और नौतनवा ब्लॉक के बीडीओ अमित मिश्रा को देवरिया भेजा गया है।
वहीं, धानी ब्लॉक की बीडीओ माधुरी देवी को फिलहाल यथावत रखा गया है। क्योंकि उनकी रिटायरमेंट नजदीक है। आदेश में निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के क्रम में 31 मई 2027 से पहले की निर्धारित समय-सीमा का उल्लेख करते हुए संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई है।
शासन का यह आदेश ग्रामीण विकास अनुभाग-1, लखनऊ की ओर से जारी किया गया है। इसमें भारत निर्वाचन आयोग के 27 अक्टूबर 2026 के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का उल्लेख है।


