सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कराई स्वजनगणना, नागरिकों से सहयोग की अपील

महराजगंज। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने रविवार को अपने आवास पर स्वजनगणना कराकर आमजन को इस महत्वपूर्ण अभियान में सहभागिता का संदेश दिया। नगर पालिका परिषद महराजगंज की टीम ने विधायक के आवास पर पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनका विवरण दर्ज किया।

इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा, अवर अभियंता कुणाल यादव और राजस्व अमीन विजय तिवारी ने स्वजनगणना की प्रक्रिया पूरी की।

इस अवसर पर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि स्वजनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। सही आंकड़ों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने और पात्र लोगों तक उनका लाभ पहुंचाने में मदद मिलती है।

उन्होंने नगरवासियों सहित सभी नागरिकों से अपील की कि स्वजनगणना के लिए पहुंचने वाले कर्मचारियों को सही एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं और इस अभियान में पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सफल बनाया जा सकता है।

इस मौके पर संजीव शुक्ला, रमेश पटेल, प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता, मिठौरा, रघुनाथ पटेल, प्रधान सच्चिदानंद मौर्य सहित अन्य लोगों ने भी स्वजनगणना कराई।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com