महराजगंज में आठ खंड विकास अधिकारियों को मिली नई तैनाती, सीडीओ ने जारी किया आदेश
- By UP Samachaar Plus --
- Tuesday 17 Nov, 2026
- 275
महराजगंज। जिले में विकास खंडों की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने आठ खंड विकास अधिकारियों की तैनाती एवं अतिरिक्त प्रभार में फेरबदल का आदेश जारी किया है। 17 नवंबर को जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न विकास खंडों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें सदर, नौतनवा, घुघली, मिठौरा, लक्ष्मीपुर और परतावल सहित अन्य विकास खंडों में तैनाती से जुड़े बदलाव किए गए हैं। वहीं, कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
राधेश्याम को सदर ब्लॉक, राजकुमार को नौतनवा, अमित कुमार जो पनियरा के बीडीओ हैं उन्हें घुघुली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, मृत्युंजय को मिठौरा, भवानी प्रसाद शुक्ल को लक्ष्मीपुर, महेश कुमार को परतावल, कमलेश बहादुर सिंह को बृजमनगंज का बीडीओ बनाया गया है वहीं संतोष कुमार यादव जो निचलौल के बीडीओ हैं उन्हें सिसवा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी नवीन तैनाती वाले विकास खंड में तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार ग्रहण करने संबंधी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं।
प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस बदलाव के बाद विकास खंडों में कामकाज की जिम्मेदारियों का नया निर्धारण हो गया है। अब संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार संभालना होगा।
रिपोर्ट: ओंकार नाथ वर्मा | यूपी समाचार प्लस


