
Big Breaking - महराजगंज के डीएम का हुआ तबादला, संतोष कुमार शर्मा बने महराजगंज के नए जिलाधिकारी
- By UP Samachaar Plus --
- Wednesday 21 May, 2025
- 1213
मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा
UP Samachar Plus
उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस क्रम में महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा को हरदोई का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि अयोध्या नगर निगम के नगर आयुक्त और अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संतोष कुमार शर्मा को महराजगंज का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
शासन की ओर से जारी आदेश में कुल 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें से कई को जिला प्रशासन में तो कुछ को शासन स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
महराजगंज में तैनात रहे अनुनय झा ने जिले में अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक कार्यों में सक्रियता दिखाई और आमजन से संवाद स्थापित कर योजनाओं को ज़मीन पर उतारने की कोशिश की। अब उन्हें हरदोई का जिलाधिकारी बनाया गया है।
वहीं, संतोष कुमार शर्मा को अयोध्या जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक नगर में नगर विकास और तीर्थ परियोजनाओं का अनुभव रहा है। माना जा रहा है कि उनका यह अनुभव महराजगंज में भी विकास कार्यों को गति देने में सहायक साबित होगा।
प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।