यूट्यूब से सीखी ठगी की स्कीम, फर्जी लॉगिन से बन रहे थे आधार–आयुष्मान कार्ड; ग्राहक सेवा केंद्र पर छापा, दो गिरफ्तार
- By UP Samachaar Plus --
- Friday 13 Feb, 2026
- 114
मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा
महराजगंज। भारत–नेपाल सीमा से सटे नौतनवां क्षेत्र में आधार व आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के नाम पर चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बैरवा बनकटवा टोला मणि चौराहा स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र पर छापेमारी कर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया, जो चोरी की आईडी–पासवर्ड के सहारे अवैध रूप से आधार और आयुष्मान कार्ड तैयार कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, बायोमेट्रिक व आइरिस डिवाइस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।
मुखबिर की सूचना पर दोपहर करीब 2:40 बजे पुलिस टीम ने केंद्र पर दबिश दी, जहां दो युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त मिले।
यूट्यूब बना ठगी का ‘गुरु’
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूर्यनरायण पुत्र हरिप्रसाद, निवासी दुर्गापुर थाना नौतनवां (32) और धीरज चौरसिया पुत्र सुदामा चौरसिया, निवासी एकमा पोस्ट लक्ष्मीपुर थाना पुरंदरपुर (25) के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों ने यूट्यूब पर “आधार कार्ड कैसे बनाएं” से जुड़े वीडियो देखकर तरीका सीखा। वीडियो में दिए नंबर पर संपर्क करने पर मन्टू कुमार नामक व्यक्ति ने खुद को अधिकारी बताकर एनिडेस्क के जरिए रिमोट एक्सेस दिलाया और रबर का ‘फिंगर क्लोन’ उपलब्ध कराया।
500–1000 रुपये प्रति कार्ड वसूली
आरोपी नारायण साहू नाम की आईडी–पासवर्ड से अनधिकृत लॉगिन कर आधार व आयुष्मान कार्ड बनाते थे। प्रत्येक कार्ड पर 500 से 1000 रुपये वसूले जाते थे, जिसमें से आधी रकम यूपीआई से मन्टू कुमार को भेजी जाती थी। अब तक करीब 20 फर्जी कार्ड बनाए जाने की बात सामने आई है।
उपकरणों का जखीरा बरामद
छापे में एसर लैपटॉप, आइरिस डिवाइस, बायोमेट्रिक मशीन, वेबकैम, यूएसबी केबल, तीन मोबाइल फोन, सात एनरोलमेंट स्लिप, ओटीजी एडाप्टर, एक आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, लैपटॉप बैग और 3450 रुपये नकद बरामद किए गए।
थाना नौतनवां में मुकदमा संख्या 29/2026 धारा 318(4), 336(3), 338, 61(2) बीएनएस एवं आधार अधिनियम 2016 की धारा 35 में दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। फरार सहयोगी मन्टू कुमार की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पहचान दस्तावेजों से छेड़छाड़ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर अपराध है, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी

