शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी; आरोपित गिरफ्तार
- By UP Samachaar Plus --
- Saturday 04 Apr, 2026
- 134
महराजगंज। जनपद के थाना बृजमनगंज पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र की एक महिला ने 18 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि गजरहा निवासी संदीप पुत्र राजाराम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बृजमनगंज थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। उक्त प्रकरण में थाना बृजमनगंज पर मु0अ0सं- 39/26 धारा 69, 352, 351(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने पर आरोपित के खिलाफ आरोप पुष्ट पाए गए। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर किया।

