सोहास ग्राम पंचायत में फर्जी बिलों से घोटाले का आरोप, आयुक्त गोरखपुर मंडल से शिकायत

महराजगंज। पनियरा विकास खंड के सोहास ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। शिकायकर्ता उमेश प्रसाद ने आयुक्त गोरखपुर मंडल को शपथ पत्र देकर वित्तीय वर्ष 2024-25 व 2025-26 में फर्जी बिल-बाउचर के आधार पर धन आहरण का आरोप लगाया है।

शिकायत में कहा गया है कि मानक विहीन फर्मों के माध्यम से भुगतान किया गया, जबकि कई कार्य कागजों में ही दर्शाए गए। आरोप है कि ग्राम प्रधान के निजी विद्यालय में भी पंचायत निधि का उपयोग हुआ। साथ ही, बिलों पर प्रधान के बजाय उनके पति के हस्ताक्षर किए जाने की बात भी कही गई है।

मामले में स्वच्छता अभियान व हैंडपंप मरम्मत के नाम पर भी गड़बड़ी का आरोप है। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा और प्रधान प्रतिनिधि सतीश सिंह के बीच विवाद पहले से सुर्खियों में है। ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com