नकली आभूषण बेचकर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज। थाना नौतनवां पुलिस ने असली सोना बताकर नकली आभूषण बेचने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नकदी व नकली आभूषण भी बरामद किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2026 को कस्बे के एक ज्वेलरी दुकानदार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक पुरुष व महिला ने उसे असली सोना बताकर आभूषण बेचे। दुकानदार ने करीब 40 हजार रुपये में आभूषण खरीद लिया, लेकिन बाद में जांच में वह नकली निकला।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने अन्य दुकानों पर भी इसी तरह की ठगी की घटनाएं की हैं। मुखबिर की सूचना पर 2 अप्रैल को पुलिस टीम ने गौसिया इंटर कॉलेज के पास से आरोपी राकेश गौड़ (45) निवासी रामूघाट, थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी में उसके पास से 9,850 रुपये नकद और पीली धातु के नकली आभूषण बरामद हुए। इस संबंध में थाना नौतनवां में मुकदमा संख्या 68/2026 के तहत धारा 318(4) व 317(2) बीएनएस में कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास गौड़, कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार व प्रभार गौड़ शामिल रहे।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com