गुरुकुल पाठशाला का भव्य उद्घाटन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
- By UP Samachaar Plus --
- Sunday 05 Apr, 2026
- 14
महराजगंज। जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत रविवार को गुरुकुल पाठशाला का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सुरेंद्र प्रसाद चौधरी (सूरी सर) ने अतिथियों व अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य जनपद के प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें मेडिकल समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि यहां केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता, अनुशासन और आत्मविश्वास का भी विकास किया जाएगा।
मुख्य अतिथि पंकज चौधरी ने संस्थान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर बेहतर शिक्षा उपलब्ध होने से अब छात्रों को बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। इससे क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में संरक्षक गोपाल चौधरी, देवब्रत राय, सर्वजीत वरुण, आर.के. पांडेय, ए.डी. सर, दास सर, गिरीश चौधरी, सुरेश चौधरी, डॉ. ऋषिकेश चौधरी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

