अवैध नेपाली शराब के साथ दो गिरफ्तार, 450 शीशी बरामद
- By UP Samachaar Plus --
- Friday 10 Apr, 2026
- 79
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर खेसरहा फार्म के पास छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों मुहम्मदीन पुत्र आशिक अली और अशोक यादव पुत्र स्वर्गीय जनार्दन यादव, निवासी ग्राम डिगहीं, थाना ठूठीबारी के कब्जे से पांच बोरों में रखी 450 शीशी अवैध नेपाली शराब तथा एक साइकिल बरामद की। बरामद शराब ‘किस मिस’ ब्रांड की बताई जा रही है।
इस संबंध में आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर उपनिरीक्षक मनीष पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही।

