आम तोड़ने के विवाद में नाबालिग को बांधकर पीटा, दंपति गिरफ्तार
- By UP Samachaar Plus --
- Wednesday 29 Apr, 2026
- 90
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालक के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित दंपति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित बालक कक्षा 6 का छात्र है और 28 अप्रैल को घर से स्कूल के लिए निकला था। हालांकि, वह स्कूल न जाकर आसपास के क्षेत्र में घूमता रहा। इसी दौरान वह सरिता देवी के खेत में पहुंच गया, जहां वह घास काट रही थी। आरोप है कि आम तोड़ने की बात को लेकर सरिता देवी और उसके पति रामनाथ ने बालक को बांधकर उसके साथ मारपीट की।
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित के पिता ने थाना चौक में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

