डीजे पर डांस को लेकर बारात में बवाल, तीन हिरासत में

महराजगंज। जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा परसौनी में शादी समारोह उस समय तनाव का केंद्र बन गया, जब बारात निकलने के दौरान डीजे पर डांस करने की बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और समारोह का माहौल बिगड़ गया।

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर विवाद शांत कराया तथा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपितों में मुकेश, दुर्गेश और साहिल शामिल हैं। तीनों के खिलाफ बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com