किसानों की समस्याओं को लेकर अनशन के समर्थन में उतरी सर्वजन हित पार्टी

महराजगंज। जिला मुख्यालय पर जनसमस्याओं और किसानों के उत्पीड़न के विरोध में जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर दास द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन अनशन को अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी की जिला इकाई ने समर्थन दिया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने अनशन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त किया।

दीपक द्विवेदी ने कहा कि किसानों और आमजन से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाना चाहिए। उन्होंने पनियरा क्षेत्र की दिव्यांग बच्ची को नौकरी दिए जाने की मांग की। साथ ही फरेंदा क्षेत्र में किसान की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग उठाई।

उन्होंने श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में स्वर्गीय जनार्दन प्रसाद की भूमि को कब्जामुक्त कराने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की भी मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों और पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने तक उनकी पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर आवाज उठाती रहेगी।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com