देर रात एसपी ने चलाई ‘तबादला एक्सप्रेस’, 21 उपनिरीक्षकों का किया तबादला, दो लाइन हाजिर
- By UP Samachaar Plus --
- Tuesday 15 Sep, 2026
- 651
महराजगंज। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। एसपी ने 21 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। तबादला सूची जारी होते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई।
फेरबदल के तहत कई उपनिरीक्षकों को चौकी प्रभार दिया गया है, जबकि कुछ को वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस लाइन और जनसुनवाई सेल भेजा गया है।
म0उ0नि0 नेहा कुमारी को पुरन्दरपुर से चौकी प्रभारी पकड़ी, कोतवाली बनाया गया है। भूपेन्द्र कुमार सिंह को चौकी प्रभारी जेल की जिम्मेदारी मिली है। रूपेश पाल को सिसवा मुंशी, मधुकर सिंह को खुटहां, गोविन्दर यादव को शिकारपुर और देवेन्द्र दुबे को मुजुरी चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह अजय कुमार यादव को अड्डा बाजार, अनिश कुमार सिंह को परतावल, जबकि संदीप कुमार चौधरी को लक्ष्मीपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। अखिलेश यादव को जनसुनवाई सेल भेजा गया है।
इसके अलावा शोभा यादव को वरिष्ठ उपनिरीक्षक भिटौली, नरेन्द्र पटेल को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोल्हुई, रमेश पुरी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक पुरन्दरपुर और रामजी गुप्ता को वरिष्ठ उपनिरीक्षक निचलौल बनाया गया है।
वहीं रमेश वरुण को थाना कोल्हुई, राकेश कुमार को पुरन्दरपुर, छोटेलाल को परसामलिक और रोहित यादव व अशोक गिरी को पुलिस लाइन भेजा गया है। आलोक कुमार राय को ठूठीबारी तथा संजय सिंह को सिंदुरिया थाने में नई तैनाती मिली है।
एसपी ने सभी अधिकारियों को नवीन दायित्वों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा है।
एक ही दिन में 29 पुलिस अधिकारियों के फेरबदल के बाद महराजगंज पुलिस महकमे में प्रशासनिक बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

