नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है आरोपी
- By UP Samachaar Plus --
- Saturday 14 Feb, 2026
- 120
महराजगंज। थाना घुघली क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी आकाश विश्वास (20) निवासी पश्चिम बंगाल के खिलाफ थाना घुघली में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया और घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
गोपनीय सूचना के आधार पर थाना घुघुली के प्रभारी कुँवर गौरव सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 13 फरवरी की रात सुभाष चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र प्रताप सिंह और हेड कांस्टेबल प्रदुम्न सिंह शामिल रहे।

