गांजा-तमंचे के साथ दबोचा गया शातिर, भिटौली पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप
- By UP Samachaar Plus --
- Monday 13 Apr, 2026
- 156
महराजगंज। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए भिटौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक शातिर तस्कर को दबोचते हुए उसके पास से गांजा और अवैध असलहा बरामद किया है। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय तस्करी नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत भिटौली थाना पुलिस ने उमेश यादव निवासी कठिनहिया, थाना रामकोला (कुशीनगर) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 2 किलो गांजा, 315 बोर का देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अपाचे बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय था और सीमावर्ती क्षेत्रों में सप्लाई करता था। मामले में एनडीपीएस एक्ट व आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक यदुवीर यादव व उनकी टीम की भूमिका अहम रही। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी है।

