ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित: लापरवाही और तथ्य छुपाने पर एसपी की बड़ी कार्रवाई
- By UP Samachaar Plus --
- Tuesday 07 Apr, 2026
- 212
महराजगंज। जनपद में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए ठूठीबारी थानाध्यक्ष नवनीत नागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर समय से सूचना न देने, घटना के तथ्यों को छुपाने और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सख्त रुख अपनाया और बिना देरी के यह कार्रवाई की।
यह कदम पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। नवागत एसपी के रूप में कार्यभार संभालने के बाद यह उनकी पहली बड़ी कार्रवाई है, जिससे पूरे विभाग में स्पष्ट संदेश गया है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद अन्य थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों में भी सतर्कता बढ़ गई है।

