महराजगंज पुलिस IGRS निस्तारण में प्रदेश में अव्वल —एसपी ने किया पुरस्कृत

महराजगंज: समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) की मार्च 2026 की मासिक रैंकिंग में महराजगंज पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। खास बात यह रही कि जनपद के सभी थानों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिससे पुलिस महकमे में उत्साह का माहौल है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि IGRS के तहत प्राप्त शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता में रखा गया। शिकायतों की नियमित निगरानी, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी है। उन्होंने कहा कि समयबद्ध कार्रवाई से आमजन का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

इस उपलब्धि पर एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को बधाई दी। साथ ही प्रोत्साहन के तौर पर सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को एक-एक हजार रुपये तथा IGRS कार्य से जुड़े पुलिसकर्मियों को 500-500 रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

एसपी ने उम्मीद जताई कि आगे भी पुलिस इसी तरह जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com