
प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की नई कार्यकारिणी गठित, अध्यक्ष के रूप अमित त्रिपाठी मनोनित, जिले के पत्रकारों में जगी नई उम्मीद
- By UP Samachaar Plus --
- Friday 25 Jul, 2025
- 183
महराजगंज। जिले के पत्रकारों के बीच एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ शुक्रवार को प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित इस विशेष आयोजन में पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई टीम की घोषणा की गई। समारोह में उपस्थित पत्रकारों ने तालियों की गूंज और फूल-मालाओं से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।
नई कार्यकारिणी में अमित त्रिपाठी को अध्यक्ष, शत्रुंजय सिंह सैंथवार को उपाध्यक्ष और आशिष सोनी को महामंत्री चुना गया। इसके साथ ही बृजेश गुप्ता को संगठन मंत्री, अभिषेक श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष और अनुज शुक्ला को संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जेडी खान, अंगद शर्मा, सर्वेश गुप्ता, राजेश पांडेय और शिव दयाल गिरी को नामित किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक मंडल की ओर से मनोज चतुर्वेदी, राहुल त्रिपाठी, बृजेश कुमार पांडेय और अमितेश त्रिपाठी ने मंच से पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई टीम की औपचारिक घोषणा की।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पत्रकारों को सुविधा संपन्न बनाने और उनके हितों के लिए हरसंभव कदम उठाने की बात कही।
उपाध्यक्ष शत्रुंजय सिंह सैंथवार वार ने कहा कि पत्रकार समाज के सच्चे सिपाही हैं, जिनकी कलम समाज को दिशा देने का काम करती है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रेस क्लब आफ महराजगंज आने वाले समय में एक मील का पत्थर साबित होगा।
संरक्षक राहुल त्रिपाठी ने कहा कि जो विश्वास पत्रकारों ने दिखाया है, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पत्रकार ओंकार पटेल, अमितेश गुप्ता, ओंकार नाथ वर्मा, इनामुल्लाह खान, संदीप निगम, कृपा शंकर, उमेशचंद्र चौरसिया, रोहित कन्नौजिया, आनंद पांडेय, बृजेन्द्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
इस नई कार्यकारिणी के गठन से महराजगंज जनपद में पत्रकारों के अधिकार, हित और संगठनात्मक मजबूती को नई दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है।