महराजगंज में नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद, तीन अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज। जिले की श्यामदेउरवां पुलिस ने बुधवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ तीन अंतरजनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लाखों रुपये कीमत की ट्रामालैब कैप्सूल, एलजोमैक व अल्ट्रापार नियो टैबलेट बरामद की है। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद दवाओं की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर श्यामदेउरवां स्टेडियम के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपितों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र निवासी रामसमुश केवट, गोरखनाथ थाना क्षेत्र निवासी नवीन कुमार गौतम और तिवारीपुर थाना क्षेत्र निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी गोरखपुर से नशीली दवाओं की खेप लाकर विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी किराये की गाड़ियों का इस्तेमाल कर तस्करी को अंजाम देते थे और पिछले तीन माह से इस कारोबार में सक्रिय थे। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में भी काम कर चुके हैं।

पुलिस ने आरोपितों के पास से 26 पैकेट ट्रामालैब कैप्सूल, 73 पैकेट एलजोमैक टैबलेट और 25 बॉक्स अल्ट्रापार नियो टैबलेट बरामद की है। कुल मिलाकर 53 हजार से अधिक नशीली गोलियां और कैप्सूल जब्त किए गए हैं।

इस मामले में थाना श्यामदेउरवां में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिजीत कुमार, उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनिकेत सिंह समेत आठ पुलिसकर्मी शामिल 


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com